{"_id":"630a560d38a8d647ef25e185","slug":"the-issue-of-shadow-shabby-road-and-wires-in-disha-s-meeting-hathras-news-ali299043940","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा की बैठक में छाया जर्जर सड़क व तारों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा की बैठक में छाया जर्जर सड़क व तारों का मुद्दा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद राजवीर सिंह दिलेर की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
उन्होंने जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए शासन को पत्राचार करने, अधिशासी अभियंता विद्युत को शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नलकूपों को नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने और नलकूपों के कनेक्शन किसी भी दशा में न काटने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि किसानों से विद्युत बिल की अवैध वसूली किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। बिल जमा करने के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाए। वर्तमान में पशुओं में फैल रही लंपी वायरस के बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक करने एवं पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए अभियान चलाकर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने जर्जर सड़क, जर्जर विद्युत तार, खराब हैंडपंप, विद्युत की कटौती, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक की उपलब्धता न होना, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता एवं सिल्ट सफाई, अमृत योजना तथा ग्रामीण क्षेत्र में हर घर नल योजना के तहत पेयजल की उपलब्धता, अमृत योजना/हर घर नल योजना के तहत की गई खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न कराने जैसी समस्याएं उठाईं।
सांसद ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उठाई गई समस्याओं के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। नई सड़कों के निर्माण उपरांत विधायक से शुभारंभ कराने एवं शिलान्यास पट्टिका लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में सदस्य विधान परिषद ऋषिपाल सिंह, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सांसद/विधायक डॉ. बंगाली सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ सुदामा देवी, समिति सदस्य प्रीती चौधरी, योगेशचंद्र शर्मा, कुशल पाल सिंह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद थे।