फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The issue of non-commissioning of Ruheri power house arose in front of the in-charge minister

Hathras News: प्रभारी मंत्री के सामने उठा रुहेरी बिजली घर चालू नहीं होने का मुद्दा

Wed, 15 Mar 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 15 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The issue of non-commissioning of Ruheri power house arose in front of the in-charge minister
रुहेरी का बंद बिजलीघर। - फोटो : संंवाद
शहर से सटे रुहेरी बिजली घर के अभी तक चालू नहीं होने का मुद्दा सदर विधायक अंजुला माहौर ने जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण के सामने उठाई। उन्होंने बताया कि 2007 में बने इस सबस्टेशन से अधिकांश सामान भी चोरी हो गए हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिजली की ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए वर्ष 2007 में रुहेरी से सटे गांवों को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति देने के लिए सबस्टेशन का निर्माण कराया गया था। यह है कि सबस्टेशन आज तक चालू नहीं हुआ। साथ ही सबस्टेशन में भूसा भरा हुआ है। उपले पथ रहे हैं। इस मामले में लखनऊ स्तर से उच्च स्तरीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी मंत्री असीम अरुण के आगमन के दौरान सदर विधायक अंजुला माहौर ने सबस्टेशन को चालू करने की मांग की थी। इस दौरान बिजली अफसरों ने कहा कि वह चालू होने की हालत में नहीं है। सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने सबस्टेशन का सामान चोरी किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस मामले में सदर विधायक अंजुला माहौर का कहना है कि गर्मियों को देखते हुए प्रभारी मंत्री के समक्ष रुहेरी सबस्टेशन चालू कराने का मामला उठाया था। मंत्री ने सामान चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है।

-
कई लोगों को दी जा चुकी है चार्जशीट
रुहेरी सबस्टेशन का निर्माण बिजली विभाग की इकाई सेंकेंडरी वर्कर्स द्वारा बनाया गया था। खास बात यह है कि वर्ष 2007 तक सबस्टेशन को बिजली विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया। इस कारण यह बिजलीघर ऊर्जीकृत नहीं हो सका। इस का फायदा चोरों ने उठाया। वहां से सामान ही पार कर दिया। इस मामले में कई लोगों को चार्जशीट भी पूर्व में दी जा चुकी है। अब नए सिरे से फिर से मामला गरमाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed