{"_id":"648dfdd50ec8c7906b04d6d4","slug":"the-issue-of-cleanliness-and-water-raised-in-the-first-meeting-of-nagar-panchayat-sadabad-news-c-58-1-sali1023-339-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर पंचायत की पहली बैठक में उठा सफाई व पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर पंचायत की पहली बैठक में उठा सफाई व पानी का मुद्दा
Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और सभासद। संवाद
- फोटो : samvad
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के विकास, सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर सर्वसम्मति से सभासदों की उपस्थिति में निर्णय लिए गए। कस्बे में सफाई व्यवस्था और प्रत्येक इलाके में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने जोर दिया गया।
चेयरमैन हेमलता अग्रवाल ने कहा कि वार्डों में लगे सभी सफाई कर्मचारियों की सूची सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए। सदस्यों के अनुमोदन के बाद ही सफाई कर्मचारियों, सफाई नायकों को वेतन भुगतान किया जाए। वार्ड में कूड़ा संकलन के लिए रिक्शा, सफाई कर्मचारियों की पोशाक खरीदी जाए। अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन आवश्यकतानुसार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति करें, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके।
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपकरणों की मरम्मत पर जोर दिया गया। जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए हैंडपंप की मरम्मत के लिए टीम का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिन वार्डों में जल की आपूर्ति नहीं है, वहां सबमर्सिबल और टंकी बनाकर जलापूर्ति कराई जाए। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नई लाइट लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन
बैठक में चेयरमैन हेमलता अग्रवाल, सभासद नगीना बेगम, सलमा बेगम, रेखा वर्मा, हाजी अनीश वेग, शशि शर्मा, सुनीता देवी, मंजू देवी, मीनू देवी, ओमप्रकाश, नासिर खान, उमेश शर्मा, मोहम्मद चांद, राजकुमार, रेशम पाल सिंह, दिनेशचंद्र, उर्मिला देवी, रेशमी देवी मौजूद रहीं। संवाद