{"_id":"63f27fb49eb19398da03f686","slug":"the-high-tension-line-wire-fell-on-the-transformer-the-equipment-blew-up-in-the-houses-hathras-news-c-2-1-48746-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, घरों में उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, घरों में उपकरण फुंके
Mon, 20 Feb 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली करंट दौड़ने के बाद फुंका फ्रिज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदपा-हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में बिजली के खंभे पर लगे 40 केवीए के ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण लोगों के घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए। घटना की सूचना पर कोई विभागीय कर्मी व अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष हैं।
शहर से देहात तक अधिकांश हाईटेंशन व 33 केवीए की लाइनें बिना सुरक्षा वायर के गुजर रही हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। शनिवार रात 12 बजे 40 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।
इस कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर के जरिये जिन घरों में बिजली जा रही थी, उनके विद्युत उपकरण भी जल गए। लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
आधी रात से रविवार दोपहर तक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना की सूचना पर विभागीय कर्मी गांव नहीं पहुंचे। इससे लोगों में रोष है। उपखंड अधिकारी गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने का मामला संज्ञान में नहीं है।