फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The heroic saga of Gokula Jat included in the curriculum.

Hathras News: पाठ्यक्रम में शामिल हुई गोकुला जाट की वीरगाथा

Tue, 06 Oct 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The heroic saga of Gokula Jat included in the curriculum.
वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मौजूद सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, रालोद जि - फोटो : Samvad
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के अनुरोध पर एनसीईआरटी के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में वीर गोकुला जाट की वीरगाथा को शामिल किया है। इसकी जानकारी के बाद रालोद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह और विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया के नेतृत्व में रालोद नेता और कार्यकर्ता बिसावर पहुंचे। यहां वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वीर गोकुला जाट के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने से विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली अतीत और वीर महापुरुषों के योगदान की जानकारी मिलेगी। गौरतलब है कि वीर गोकुला जाट की जन्मस्थली तिल्हू चहत्तर बिसावर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ सुआ पहलवान, केशव चौधरी, ईशान चौधरी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, बहादुर सिंह, प्रधान जगवेंद्र सिंह, महाराज सिंह, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामवतार, दीपू चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह, तपन चौधरी, होरीलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed