फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The health department will monitor five diseases

पांच बीमारियों की निगरानी करेगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा अब वैक्सीन के जरिए रोके जाने वाली बच्चों की पांच बीमारियों की निगरानी और बीमारी वाले इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई को अंजाम देगा। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों और शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक वैक्सीन के माध्यम से बच्चों में होने वाले पोलियो और खसरा रोग की निगरानी और विशेष जांच की जाती थी और इन बीमारी वाले इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई की जाती थी, लेकिन अब चूंकि पोलियो का वायरस देश से खत्म हो चुका है, इसलिए बच्चों में होेने वाली अन्य तीन बीमारियां गलाघोंटू, काली खांसी और नवजात बच्चों में होने वाली टिटनेस की बीमारी की भी महकमे द्वारा प्रत्येक समुदाय और क्षेत्र में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


इन रोगों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यही नहीं, जहां भी यह रोग फैलने की दशा में होंगे, वहां निरोधात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अगस्त के अंतिम सप्ताह से यह काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने बताया कि महकमा इसे लेकर जल्द ही डब्ल्यूएचओ के माध्यम से जिला स्तर के चिकित्सकों की एक वृहद कार्यशाला का भी आयोजन करेगा। कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और जेएम नेट इकाई का भी प्रभावी सहयोग रहेगा।  आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम को इस कार्य में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed