फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The government can not promise

मोदी सरकार अपने वादे नहीं कर पा रही पूरे

Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। कांग्रेस की मोहनगंज स्थित जिला कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता को धोखा दे रहे हैं। जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय नेतृत्व पर विकास को रोकने व सरकार नहीं चलने देने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने व अपने कामों की नाकामी छिपाने के लिए भ्रामक प्रचार करने वाले पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें। कांग्रेस शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वर्तमान केंद्र व यूपी की सरकारें आम जनता का खून चूसने वाली सरकारें हैं। यह जनहित में कम स्वयंहित में ज्यादा काम करती हैं। बैठक में अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, प्रवीन चौहान, यूनिस खान, प्रभाशंकर शर्मा, श्याम कौशिक, अखिलेश गौतम, अरुण कुमार, प्रेम भारती, कृष्ण कुमार, पिंकी गौतम आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed