फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The game in the name of asphaltization, the road given by black oil

डामरीकरण के नाम पर खेल, काले तेल से पोत दी सड़क

Mon, 14 Jun 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The game in the name of asphaltization, the road given by black oil
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनोद उपाध्याय ने अपने कार्यकाल में स्वीकृत हुई क्षेत्र के दघेंटा रजबहे से गांव गढ़ उमराव तक बनाई गई एक किमी की सड़क का निरीक्षण किया। मौके पर आए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर बरती गई अनियमितताओं और मानक के अनुसार कार्य न किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क को गांव से नहीं जोड़ा गया है और पुलिया का निर्माण भी नहीं किया गया है।
ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क के डामरीकरण के नाम पर काले तेल से लीपापोती कर दी गई है। सड़क को ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। सड़क की पटरी भी मानक के अनुसार नहीं बनाई जा रही है। सड़क की मोटाई भी मानक के अनुसार नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सड़क को खोदवाकर देखा, जिसमें मानक के अनुसार गिट्टी नहीं पाई गई।
विज्ञापन

डामरीकरण के नाम पर काला तेल पाया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण में की गई अनियमितताओं की शिकायत करेंगे और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस सड़क की पटरी निम्न श्रेणी की है। किसी भी सूरत में तब तक इसका भुगतान न किया जाए, जब तक सड़क की गुणवत्ता में सुधार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed