{"_id":"6505ffb375969002f80101e4","slug":"the-fair-is-nearing-important-work-has-not-been-completed-hathras-news-c-56-1-mrt1060-4858-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मेला श्रीदाऊजी महाराज आया करीब, जरूरी काम भी अभी पड़े अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मेला श्रीदाऊजी महाराज आया करीब, जरूरी काम भी अभी पड़े अधूरे
Sun, 17 Sep 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:49 AM IST
सार
19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से मेला शुरू हो जाएगा। तैयारियों के नाम पर अभी मेला में बहुत कुछ बाकी दिखाई दे रह है। इसमें प्रशासनिक स्तर पर मेला पंडाल के टिन शेड की मरम्मत का कार्य है। इस कार्य में समय लगना तय है। इसके बावजूद अभी तक यह काम शुरू नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में अभी तक सही नहीं हो पाया जर्जर टिन शेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत में अब तीन दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन तैयारियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। मेले में अभी तक जरूरी कार्य भी पूरे नहीं हो पाए हैं। मुख्य मेला पंडाल के टिन शेड की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है और न हीं बड़े झूले अभी तक यहां आए हैं। मंच की साज-सज्जा और रिसीवर शिविर का निर्माण किया जाना अभी बाकी है।
विज्ञापन
19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से मेला शुरू हो जाएगा। तैयारियों के नाम पर अभी मेला में बहुत कुछ बाकी दिखाई दे रह है। इसमें प्रशासनिक स्तर पर मेला पंडाल के टिन शेड की मरम्मत का कार्य है। इस कार्य में समय लगना तय है। इसके बावजूद अभी तक यह काम शुरू नहीं कराए गए हैं। मैदान में अभी तक कोई बड़ा झूला नहीं आया है।
विज्ञापन
झूलों में सबसे अधिक अहमियत रखने वाला चरख नामक एक भी झूला मेले में दिखाई नहीं दिया है, जबकि मेले में कई प्रकार के नए व आधुनिक झूले लाए जाने का दावा किया गया है। दूसरी ओर अभी तक मंच व रिसीवर शिविर भी तैयार नहीं हो पाया है। हालांकि ठेकेदार का दावा है कि सभी तैयारियां मेला शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन