फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The executing agency committee to investigate

कार्यदायी संस्था की जांच को बनी कमेटी

Thu, 24 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 24 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The executing agency committee to investigate
पिथौरागढ़ में चुनाव तैयारियों की जानकारी लेते केंद्रीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद में बिजली विभाग में काम कर रही कार्यदायी संस्था पर लगे गंभीर आरोपों पर चीफ इंजीनियर अलीगढ़ ने जांच बिठा दी है। जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। जल्द ही अलीगढ़ की एक टीम यहां आकर इन आरोपों की जांच करेगी। जिस संस्था के बारे में जांच कराई जा रही है, उसके ठेकेदार को विधायक का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सादाबाद के बिजली विभाग में पिछले काफी दिनों से एक ठेकेदार और अफसरों के बीच अनबन चल रही है। इसके चलते पिछले माह एक्सईएन का तबादला भी हो चुका है, लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश से एक्सईएन दोबारा सादाबाद आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद चीफ इंजीनियर ने हाथरस बिजली अफसरों की शिकायत पर एमडी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि संविदा कर्मियों को देय न्यूनतम वेतन और अन्य सुविधाएं मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यदायी संस्थाओं को सचेत किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सादाबाद में कार्यरत कार्यदायी संस्था पर सुधार के लिए कार्रवाई की गई तो उसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया गया और हाथरस में तैनात अधिकारियों की निराधार शिकायत करना शुरू कर दिया।

मुख्य अभियंता ने पत्र में बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से 15 नवंबर को जो पत्र उन्हें मिला, उसमें अधीक्षण अभियंता व सादाबाद के एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम, पीएम, राष्ट्रपति, लोकायुक्त, हाईकोर्ट आदि से जांच कराने की बात भी पत्र में कही गई।

इसी मामले को लेकर गुरुवार को कार्यदायी संस्था प्रथम कम्युनिकेशन के संचालक पंकज अग्रवाल चीफ इंजीनियर से मिले। पंकज ने फोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि उन्हाेंने तो पत्र में सिर्फ यह लिखा था कि चार माह से संविदा कर्मियों को भुगतान नहीं किया जा रहा, उनका भुगतान किया जाए।


उन्हाेंने पत्र में किसी को धमकी नहीं दी। उन्हाेंने पत्र को सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की। पंकज ने बताया कि चीफ ने उन्हें संविदा कर्मियों को भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया है। चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि संविदा कर्मियों को जुलाई के बाद भुगतान क्यों नहीं हुआ, इसके लिए जांच समिति बनाकर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed