{"_id":"64f0e09cd3a9e4e4d100ab84","slug":"the-drug-addict-shocked-his-family-by-claiming-himself-to-be-in-trouble-hathras-news-c-64-1-sali1007-282-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नशेबाज ने खुद को मुसीबत में बताकर उड़ाए परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नशेबाज ने खुद को मुसीबत में बताकर उड़ाए परिजनों के होश
Fri, 01 Sep 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी एक युवक बुधवार को शराब पीकर बेहोश हो गया और उसने खुद को मुसीबत में फंसा बताकर परिजनों के होश उड़ा दिए। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन रात करीब तीन बजे यह युवक नशे की हालत में पुलिस को मिल गया।
गांव दयालपुर निवासी युवक बुधवार की शाम को घर से बाजार जाने की कहकर निकला था। कई घंटे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान युवक ने फोन से परिजनों को बताया कि वह मुसीबत में फंस गया है। युवक के पिता ने मुरसान कोतवाली आकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई।
कई घंटे तक पुलिस मुरसान क्षेत्र सहित कई जगहों पर फोन के माध्यम से उसे तलाशती रही, लेकिन देर रात को युवक नशे की हालत में मुरसान के पैठ मैदान में मिला। पुलिस ने युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि युवक के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद युवक नशे की हालत में पैठ मैदान में मिल गया। उसने बताया कि उसे ज्यादा नशा हो गया। संवाद