फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The driver felt chest pain and the oil tanker overturned

Hathras News: चालक के सीने में उठा दर्द, तेल से भरा टैंकर पलटा

Thu, 07 May 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The driver felt chest pain and the oil tanker overturned
चालक के सीने में अचानक दर्द होने से जयपुर से बरेली जा रहा एक टैंकर मंगलवार देर रात मथुरा-बरेली हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन


इस टैंकर में सरसों का तेल भरा था, टैंकर फटने से तेल सड़क पर फैलने लगा। ग्रामीणों ने केन में सरसों का तेल भरा। जयपुर के गांव दादौली निवासी सरदार मंगलवार की रात जयपुर से 40 टन सरसों का तेल लेकर बरेली जा रहे थे। देर रात लगभग तीन बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव सलेमपुर पर उनके सीने में दर्द उठा।
विज्ञापन


यहां हाईवे का निर्माण भी चल रहा है। दर्द होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और मिट्टी के टीले पर चढ़कर टैंकर पलट गया। टैंकर फट गया और तेल सड़क पर बिखरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों ओर के वाहन रुक गए। लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। इधर, ग्रामीण केन लेकर तेल भरकर ले जाने लगे। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद वह जयपुर चला गया। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed