{"_id":"6855c29a085affb6fd0df8c5","slug":"the-district-hospitals-electricity-supply-was-disrupted-for-two-hours-due-to-a-fault-hathras-news-c-56-1-sali1018-133351-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फॉल्ट से दो घंटे ठप रही जिला अस्पताल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फॉल्ट से दो घंटे ठप रही जिला अस्पताल की बिजली
Sat, 21 Jun 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में लगे ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे फॉल्ट हो गया, जिससे जिला अस्पताल की बिजली ठप हो गई। जनरेटर चलाकर अस्पताल के अन्य कार्य तो कर लिए गए, लेकिन एक्स-रे और सीटी स्कैन नहीं हो पाए।
करीब दो घंटे तक यह दोनों सेवाएं ठप रहीं। इन दोनों के कक्षों के बाहर मरीज परेशान नजर आए। सूचना पर विद्युत कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर की खराबी को दूर करके सुबह 11 बजे बिजली बहाल की जा सकी। इसके बाद अस्पताल में एक्स-रे और सीटी स्कैन सेवा सुचारू हो सकी। इस बीच कई मरीज तो बिना सीटी स्कैन और एक्स-रे कराए ही मायूस होकर लौट गए। बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.सूर्यप्रकाश का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट होेने से बिजली बाधित हुई थी, जिसे दो घंटे बाद बहाल कर दिया गया। इसके साथ ही अस्पताल की सभी सेवाएं सुचारू हो गईं।
बातचीत
चिकित्सक ने मां मुन्नी देवी का एक्स-रे कराने के लिए लिखा है। सुबह दो घंटे से बिजली आने का इंतजार कर रहा हूं। अभी तक नहीं आई है।
-आलोक, तीमारदार निवासी गांव पैकवाड़ा।
बेटे के पैर में दर्द और सूजन है। एक्स-रे कराने आया हूं, लेकिन बिजली न आने से एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। करीब डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहा हूं।
-खिलौनी सिंह, तीमारदार निवासी तमना गढ़ी।