{"_id":"59a4580a4f1c1bb7018b45bf","slug":"the-devotees-of-jhuma-on-the-palace-in-mela-pandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला पंडाल में महारास पर झूमे भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला पंडाल में महारास पर झूमे भक्त
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मेला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्री दाऊजी महाराज पंडाल मंच पर रविवार की देर रात महारास का भव्य आयोजन हुआ। महारास में वृंदावन की महारास आदर्श बालकृष्ण रासलीला संस्थान के कलाकारों ने एक से बेहतर एक लीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मेला पंडाल भगवान कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया। महारास कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने फीता काट व पूजा अर्चना करके किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सदर अमिताभ यादव व तहसीलदार कमलेश गोयल सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक सुनील गौतम के नेतृत्व में स्वागताध्यक्ष गौरीशंकर गौतम व हरीमोहन गौतम ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। महारास संस्थान के व्यास दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने काली दह लीला, मयूर नृत्य, महारास, कंस वध लीला, माखन चोरी आदि लीलाओं का मार्मिक मंचन किया।
विज्ञापन
माखन चोरी व मयूर नृत्य लीला लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। महारास में प्रमुख रूप से प्रवक्ता प्रदीप गुप्ता, विपुल सिंघानिया, धीरेंद्र चौहान, रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठेनुआं, संजय शर्मा, विशाल पाराशर, अनुज चौधरी, आशीष शर्मा, हरीशंकर राना भूरा पहलवान, गौरव आर्य, संजय सक्सेना आदि शामिल थे।