{"_id":"61098fa08ebc3e88c72d5aee","slug":"the-dead-body-of-the-farmer-drowned-in-the-river-pulled-out-of-the-net-sikandhra-rahu-news-ali269794181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जाल की मदद से निकाला नदी में डूबे किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जाल की मदद से निकाला नदी में डूबे किसान का शव
विज्ञापन
हाथरस : ईशन नदी में डूबने से मृत किसान के परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस पर सांत्वना देते सपा नेता मह?
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
हाथरस रोड स्थित गांव नगला बिहारी निवासी 58 वर्षीय किसान की सोमवार को ईशन नदी में ड़ूबने के बाद से मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की सुबह डाले गए जाल में अटका मिला। कई वर्षों से सूखी चल रही ईशन नदी में एकाएक इतना पानी आ गया कि इसमें डूबकर किसान की मौत हो गई। सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने हाथरस में पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया।
बता दें कि गांव नगला बिहारी निवासी किसान गंगाराम यादव किसी तरह काम करते करते ईशन नदी घुस गए। ज्यादा बारिश के कई वर्षों से सूखी पड़ी ईशन नदी में लबालब पानी भर गया। गंगाराम को अंदाजा नहीं था कि नदी में इतना पानी होगा कि वह डूब जाएंगे। गंगाराम के डूबने की खबर मिलते ही पानी में उनकी तलाश शुरू कर दी गई।
मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए। देर शाम तक काफी तलाशने के बाद भी गंगाराम का पता नहीं चला। बाहर के गोताखोरों ने भी काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंत में मछली पकड़ने वाला बड़ा जाल नदी में फेंका गया। मंगलवार की सुबह गंगाराम का शव जाल में अटक गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, रोहिताश्व यादव, प्रवीण यादव, मनवीर चौधरी, संतोष कुमार ने हाथरस में पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मृतक के पजिनों को सांत्वना प्रदान दी। उनको सरकारी मदद दिलवाने का भी आश्वासन दिया।