{"_id":"63641d3f32aaca3e164eaa8c","slug":"the-current-ran-in-the-crane-due-to-touching-the-high-tension-wire-the-death-of-the-young-man-hathras-news-ali303958889","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार छूने से क्रेन में दौड़ा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार छूने से क्रेन में दौड़ा करंट, युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक इरफान का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सिकंदराराऊ रोड सलेमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेंशन तार छूने से एक क्रेन में करंट दौड़ गया। क्रेन में आए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर झुलस गया। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में नगला कांच निवासी इरफान (30) पुत्र शहजाद खां हेयर सैलून की दुकान करता था। पास में ही दिनेश पुत्र सौदान सिंह मैकेनिक की दुकान करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर को यहां पर एक क्रेन हाइड्रा को एक व्यक्ति ठीक कराने के लिए दिनेश के पास आया।
दिनेश क्रेन को ठीक करने लग गया। इसी दौरान दिनेश ने पास में मौजूद इरफान से कोई औजार मांगा। जिसे उठाकर इरफान दिनेश को दे ही रहा था कि क्रेन ऊपर को उठकर हाईटेंशन लाइन से लग गई। करंट की चपेट में आकर इरफान व दिनेश बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों को मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इरफान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। यहां पर देखते ही देखते मृतक के गांव व परिवार के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। दिनेश का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।