{"_id":"5ba2922a867a557ea40c89d6","slug":"the-crowd-is-uncontrollable-to-get-a-glimpse-of-govinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा की झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू, जमकर धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदा की झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू, जमकर धक्का-मुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दाऊजी मेले में पहलवानों के हाथ मिलवाते फिल्म कलाकार गोविंदा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात्रि में जब सिने स्टार गोविंदा यहां आए तो उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। पहले आरपीएम महाविद्यालय और फिर मेला श्रीदाऊजी महाराज में अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को सबसे ज्यादा मशक्कत मेला श्रीदाऊजी महाराज में करनी पड़ी। वहां पुलिस से लोगों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजनी पड़ीं। स्थिति यह हो गई कि गोविंदा के जाने के बाद भी भीड़ का रेला उनकी गाड़ियों के पीछे दौड़ पड़ा। ऐसे में पुलिस प्रशासन को यह चिंता सताती रही कि कहीं कोई हादसा नहीं हो जाए।
गोविंदा को मेला श्रीदाऊजी महाराज में शिरकत करने से पहले दंगल संयोजक डॉ. अविन शर्मा के यहां आना था। उनका कार्यक्रम सबसे पहले आरपीएम महाविद्यालय में रखा गया था। उनका कार्यक्रम कॉलेज में शाम छह बजे रखा गया थे। ऐसे में काफी लोग कॉलेज के बाहर ही एकत्रित हो गए। तीन घंटे बाद लगभग नौ बजे वह कॉलेज में आए और गाड़ी से जैसे ही उतरे तो काफी लोग कॉलेज के अंदर प्रवेश के लिए लालायित हो उठे। जब इन लोगों को पुलिस ने रोका तो पुलिस की इनके कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। उसके बाद दंगल संयोजक डॉ. अविन शर्मा, उनके पिता उमाशंकर लार्ड के अलावा विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय आदि ने उनकी अगवानी की। कुछ अधिकारी भी वहां मौजूद थे।
मीडिया से गोविंदा ने दूरी बनाए रखी और उसके बाद इन लोगों से एक कमरे में चंद मिनट मुलाकात की। सेल्फी दी और ऑटोग्राफ दिए। बाहर हजारों लोग गोविंदा से मिलने के लिए बेचैन रहे, लेकिन यह लोग सुरक्षा के चलते सिने स्टार से नहीं मिल सके। वहां से गोविंदा सीधे अपने काफिले के साथ मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर पहुंच गए। शहर और जिले के लोगों को यह मालूम था कि आज मेले में गोविंदा आएंगे, ऐसे में भीड़ का रेला शाम छह बजे से ही मेले में चल रहा था। जैसे ही रात्रि पौने दस बजे के लगभग मेला पंडाल में पहुंचे, वैसे ही भीड़ बेकाबू हो गई। हर तरफ लोगों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। लोग सिने स्टार की झलक पाने के लिए बेकाबू हो गए। भीड़ पंडाल व अखाड़े के चारों तरफ लगाई बेरिके
विज्ञापन
डिंट पर चढ़ गई। लोगों की तमन्ना थी कि वह गोविंदा के ज्यादा से ज्यादा नजदीक चले जाएं, वहीं अधिकारी इस बात से परेशान थे कि कहीं भीड़ ज्यादा अनिंयत्रित हो गई तो हालात बेहद खराब न हो जाएं। ऐसे में पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच लाठियां भी भांजी। मेले पंडाल में करीब 15 मिनट रुककर गोविंदा करीब सवा दस बजे वहां से चले गए। गोविंदा के जाने के बाद भी काफी देर तक वहां हालात हंगामापूर्ण बने रहे। इस दौरान डीएम डॉ.रमाशंकर मौर्य, एसपी जयप्रकाश अधीनस्थों के साथ हालात को संभालने में जुटे रहे। गोविंदा हालांकि इस दौरान मंदिर श्रीदाऊजी महाराज दर्शन करने नहीं गए। इसकी मुख्य वजह भीड़ मानी जा रही है। वैसे बुधवार को गोविंदा के चलते सबसे ज्यादा भीड़ मेले में जुटी।
खूब चला अंखियों से गोली मारे...
हाथरस। गोविंदा के चाहने वालों का दीवानापन यह था कि गोविंदा के आने से पहले ही युवाओं ने वहां उनके गानो की धूम मचा दी। साउंड पर भी वहां गोविंदा के फेमस गाने जैसे अंखियों से गोली मारे चले।