फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The cowherd boy killed Kansa by beating him with sticks

Hathras News: ग्वाल बालों ने लाठियों से पीट-पीटकर कंस को मारा, निकली कृष्ण की शोभायात्रा

Thu, 23 Nov 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 23 Nov 2023 01:22 AM IST
सार

श्रीकृष्ण लीला के अंतिम दिन कंस वध लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण व उनके बड़े भाई बल्देव जी एक रथ में विराज में होकर चल रहे थे और बैंड भी शामिल रहा। शोभायात्रा में शामिल वीर व ग्वाल वाल कंस मेरौ मामा, हम श्याम सखा हूर से, का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन
The cowherd boy killed Kansa by beating him with sticks
लाठियों से पीटकर कंस के पुतले का वध करते ग्वाल बाल - फोटो : संवाद

विस्तार

मेंडू रोड स्थित बाग बैनीराम में ठा. श्रीकृष्ण चंद्र जी महाराज व हनुमान जी महाराज ट्रस्ट के बैनर तले चल रहे 133वें पांच दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत 22 नवंबर को भगवान श्रीकृष्ण व ग्वाल बालों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कंस के पुतले का वध किया। इससे पूर्व शहर में धूमधाम के साथ भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण लीला के अंतिम दिन कंस वध लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर शहर में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण व उनके बड़े भाई बल्देव जी एक रथ में विराज में होकर चल रहे थे और बैंड भी शामिल रहा। शोभायात्रा में शामिल वीर व ग्वाल वाल कंस मेरौ मामा, हम श्याम सखा हूर से, का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा बाग बैनीराम से प्रारंभ होकर गोशाला रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार, लोहट बाजार, रूई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, हलवाई खाना, गुड़हाई बाजार, कमला बाजार, सासनी गेट चौराहा होते हुए मेंडू रोड स्थित बाग बैनीराम स्थित श्रीकृष्ण चंद्र जी महाराज के भूमि स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। बैनीराम बाग स्थित कंस वध स्थल पर मेला लगा रहा। शोभायात्रा में प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार, तरुण पोद्दार, शशांक पोद्दार, आदित्य पोद्दार, राजेश कुमार गुप्ता, जय भारती, संस्कार वार्ष्णेय, आचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सतीशचंद टालीवाल एडवोकेट, योगेश मोहता एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण खेतान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed