फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The court agreed to the farmer on land

न्यायालय के लिए भूमि देने पर किसान सहमत

Wed, 03 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिला न्यायालय और न्यायिक अधिकारियों के आवासीय-अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के नजदीक करीब 50 एकड़ जमीन चिन्हित की है। यह जमीन ग्राम पंचायत खेड़ा बरामई और गोपालपुर के कुल 88 किसानों की है। 

इन सभी किसानों को डीएम शमीम अहमद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में बुलाकर उनसे लंबी वार्ता की। डीएम ने बताया कि अधिकांश किसान अपनी जमीन सर्किट रेट से चार गुना ज्यादा धनराशि पर देने को सहमत हो गए हैं। कुछ किसानों की मुश्किल यह है कि वर्तमान भूमि देने के बाद वह भूमिहीन हो जाएंगे। लिहाजा डीएम ने उनकी समस्या पर भी गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर से कहा गया कि वह अपनी मौजूदगी में चिन्हित स्थल पर एक-एक किसान की जमीन की नाप-तोल कराएं और यह सुनिश्चित करें कि जहां जितनी आवश्यकता है, उतनी ही जमीन ली जाए, ताकि कोई भी किसान भूमिहीन नहीं होने पाए। डीएम ने नौ फरवरी तक किसानों की सहमति से जमीन का चिह्नांकन करते हुए प्रस्ताव देने को कहा है, जिसके बाद इसे शासन और न्यायालय प्रशासन को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed