फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The country's people looking towards the Congress: Patel

कांग्रेस की ओर देख रहा देश का जनमानस: पटेल

Thu, 03 Jan 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 03 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
The country's people looking towards the Congress: Patel
हाथरस में अतिथियों का स्वागत करते कांग्रेसजन। - फोटो : अमर उजाला
 जन सहभागिता यात्रा के दूसरे दिन शहर कैंप कार्यालय श्री राधाकृष्ण कृपा भवन पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश संगठन मंत्री एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक तरुण पटेल का प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की और संचालन सभासद विनोद कर्दम ने किया। प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर तरुण पटेल ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ता मिलकर एकजुट होकर पार्टी के लिए ईमानदारी और अनुशासन से कार्य करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री होंगे। हम सबको संगठित होकर पार्टी के लिए कार्य करना है। आशु कवि अनिल बहारे एवं श्याम बाबू चिंतन हाथरस के साहित्य के बारे में बताया। यात्रा प्रारंभ हुई और बीएच मिल रोड होते हुए चावड़ गेट पर पहुंची, जहां तरुण पटेल ने कहा कि आज पूरे देश का जनमानस कांग्रेस की ओर देख रहा है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर पं. ऋषि कुमार कौशिक, अमृत सिंह पौनिया, नारायण प्रसाद पिप्पल, जयशंकर पाराशर, बीना गुप्ता एडवोकेट, सत्यप्रकाश रंगीला, ललतेश गुप्ता, अनुज संत, सत्य प्रकाश शर्मा, मुन्नी देवी, कस्तूरी देवी, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, विनोद शर्मा, शशी गुरु, पूपू बौहरे, शरद उपाध्याय नंदा थे। भूरापीर बिजली कॉटन मिल चौराहा होते हुए यात्रा एटा को रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed