फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The complainant told the DM and SP that the rape accused were roaming freely.

Hathras News: डीएम-एसपी के सामने बोला फरियादी, दुष्कर्म के आरोपी खुलेआम घूम रहे

Sun, 05 Oct 2025 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The complainant told the DM and SP that the rape accused were roaming freely.
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस डीएम राहुल पांडेय और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से छह का निस्तारण हुआ। हाकिम सिंह निवासी बरौली थाना हाथरस जंक्शन ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने उनके भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

जब वह रिपोर्ट दर्ज करने थाने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उसे एवं उसकी भाई की पत्नी को पीटा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। एसपी ने सीओ सिकंदराराऊ को फोन कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शांति स्वरूप निवासी बनगढ़ ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, वह संपूर्ण समाधान दिवस में 10 बार शिकायत कर चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इतना सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को दो दिन का अल्टीमेटम देकर जमीन कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित लेखपाल को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ववाला निवासी खेड़ा बरामई मुरसान ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने परिवार और उनके साथ पुलिस के सामने मारपीट की, लेकिन इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने सभी शिकायतों का मौके पर सही निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर निस्तारण में हीलाहवाली पाई गई तो किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम नीरज शर्मा, एक्सईएन अभिनव तिवारी, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, तहसीलदार रजत कुमार, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह रावत, एडीओ पंचायत बिहारी लाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांव रघनियां के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, यहां पर आंगनबाड़ी उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed