फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The closure announcement residents panic

नोट बंद के ऐलान से शहरवासियों में खलबली

Wed, 09 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 09 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The closure announcement residents panic
हाथरस में देर रात स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर लगी लाइन।  - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 के नोट एकाएक बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले से लोगों में खलबली मच गई है। इसको लेकर शहर से लेकर देहात तक देर रात तक अफरातफरी की स्थिति रही। लोग छोटी करेंसी लेने के लिए एटीएम की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन वहां भी उन्हें मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन


शहर के ज्यादातर एटीएम से 500 और 1000 के नोट ही बाहर आ रहे थे। इधर अगले दो दिन एटीएम और एक दिन बैंकें बंद रहने के आदेश से लोगों को मुश्किल और बढ़ गई है। वहीं कई लोग केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे काला धन पर रखने वालों पर लगाम कसेगी। यह देशहित में सबसे बेहतरीन कदम है। 
विज्ञापन


500 और 1000 के पुराने नोट बदलने की प्रक्रिया सही समय पर शुरू हुई है। इसका स्वागत करना चाहिए। नंबर दो की करेंसी सामने आएगी।
अमित सबलोक, दवा व्यापारी, हाथरस

500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने से काला धन बाहर आएगा। लेकिन इससे आम जन को भी काफी परेशानी का समाना करना पड़ेगा। 
बालेंदु शर्मा, थोक व्यापारी, हाथरस

मुझे तो कुछ पता ही नहीं था। लोगों ने आकर अचानक जानकारी दी। करीब दो हजार रुपये की दुकानदारी मारी गई है। हमें तो काफी नुकसान होगा। 
मो. जीशान, पान विक्रेता, हाथरस

यह तुगलकी आदेश है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी और जनता का होगा। काला धन से ध्यान हटाने के लिए यह जल्दबाजी में    लिया गया जनविरोधी फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर उपाध्याय, पूर्व ऊर्जा मंत्री बसपा

यह केंद्र का जल्दबाजी में लिया गया बेहद निराशाजनक फैसला है।      इससे आम जनता काफी प्रभावित हुई है। लोग अपने जरूरी काम      आखिर कैसे होंगे।
देवेंद्र अग्रवाल, सपा विधायक सादाबाद।

 इस फैसले के लिए सरकार को समय देना चाहिए था। यह गरीब और     जन विरोधी फैसला है। केंद्र सरकार ने आर्थिक आपातकाल की स्थिति      पैदा कर दी है।

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हाथरस।

यह सही समय पर लिया गया साहसिक निर्णय है। प्रधानमंत्री ने          इससे भ्रष्टाचार, आतंकवाद और काला धन पर चोट की है। इससे      माफिया, जमाखोर काला धन निकालने को मजबूर हो जाएंगे। 
रामवीर सिंह परमार, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed