फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The city's Nagla Algarji road will be renovated.

Hathras News: शहर के नगला अलगर्जी मार्ग का होगा नवीनीकरण

Mon, 29 Dec 2025 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The city's Nagla Algarji road will be renovated.
शहर के नगला अलगर्जी मार्ग के नवीनीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। इस मार्ग के नव निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इस सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर का नगला अलगर्जी मार्ग अलीगढ़-आगरा मार्ग को मथुरा-कासगंज मार्ग से जोड़ता है। इसी कारण यह सड़क शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विज्ञापन

प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिनमें दोपहिया, चारपहिया के अलावा भारी वाहन भी शामिल हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 82.80 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed