फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The children fell to ninth on the rampage

नौवीं के बच्चों को फेल करने पर हंगामा

Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The children fell to ninth on the rampage
केंद्रीय विद्यालय के अभिभावक शिकायत करते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंच गए। इन अभिभावकों ने कक्षा नौ के विद्यार्थियों को फेल किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। अभिभावकों की प्रधानाचार्य से नोक-झोंक भी हुई। इस संबंध में अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजी शिकायत में आरोप लगाए कि विद्यालय में कक्षा नौ की विज्ञान विषय की कॉपियों का प्राइमरी के शिक्षकों से मूल्यांकन कराया गया है। जो बच्चे ट्यूशन पढ़ाते थे उनको पास कर दिया, जबकि अन्य विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। विद्यार्थियों के प्रश्न सही होने के बाद भी शिक्षक ने पांच अंक के प्रश्न पर मात्र डेढ़ अंक दिया, जो गलत मानसिकता का प्रतीक है। पूरे सत्र में विज्ञान का शिक्षक ही विद्यालय में नहीं रहा। शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से ओजेश कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राजेंद्रपाल सिंह, मदन गोपाल, संजय शर्मा, दलवीर सिंह, डीएस सिंह, श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन


- अभिभावकों ने कक्षा नौ में कुछ बच्चों को गलत तरीके से फेल करने की शिकायत की है। इसकी विधिवत रूप से जांच कराई जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अशोक कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य सेंट्रल स्कूल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed