फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The child stole a bag full of jewellery and cash.

Hathras News: जेवरात व नकदी से भरा बैग पार कर ले गया बच्चा

Mon, 23 Feb 2026 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The child stole a bag full of jewellery and cash.
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में बीती रात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये की नकदी के बैग को पार कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव गढ़ी परती के रहने वाले सुनील परमार की बेटी गरिमा की शादी 21 फरवरी की रात को थी। आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में कार्यक्रम चल रहा था। आगरा से बारात आई थी। शादी समारोह में एक किशोर व एक बच्चा घुस आए। इनमें से किशोर ने सुनील परमार की बहन पर स्प्रे छिड़क दिया, जिससे कपड़े गंदे हो गए तथा खुजली होने लगी। उनके हाथ में गहनों से भरा पर्स था तथा उसमें तीन लाख रुपये भी थे। कुर्सी पर बैग रख वे कपड़े साफ करने लगीं और भी महिलाएं साथ थीं। स्प्रे डालकर किशोर बाहर निकल गया। इसके बाद बच्चा आया और चकमा देकर बैग उठाकर गेस्ट हाउस से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद महिला ने ध्यान दिया तो पर्स गायब था। गेस्ट हाउस में हंगामा खड़ा हो गया। काफी छानबीन की, लेकिन पर्स का कुछ पता नहीं चला। बाद में सीसीटीवी फुटेज से चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर चंदपा कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर दोनों चोरों की तलाश में जुटी है। बेग में तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायजेब, चांदी के छह जोड़ी बिछुआ चांदी के, सोने के कुंडल, एक सेमसंग का मोबाइल और तीन लाख रुपये थे। सुनील परमार ने चंदपा कोतवाली में शिकायत की है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed