{"_id":"5dbf21b48ebc3e93b952515f","slug":"the-chain-crosses-the-woman-s-neck-the-victim-accuses-the-woman-constable-hathras-news-ali2178465177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन पार, पीड़िता ने महिला कांस्टेबिल पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गले से चेन पार, पीड़िता ने महिला कांस्टेबिल पर लगाया आरोप
विज्ञापन
महिला के गले से चेन पार, कांस्टेबल पर लगाया आरोप
सिटी रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की नहीं मिली पुलिस को तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय सिटी स्टेशन पर एक महिला की सोने की चेन किसी शातिर ने पार कर दी। महिला ने अपने पीछे चल रही एक सिविल ड्रेस में मौजूद महिला कांस्टेबल पर आरोप लगाया है। महिला उक्त महिला कांस्टेबल को जीआरपी थाने भी ले आई। हालांकि बाद में महिला बिना थाने में शिकायत दर्ज कराए ही चली गई।
चंदपा क्षेत्र के एक गांव की महिला के गले से किसी ने सोने की चेन पार कर दी। महिला ने हाथरस सिटी स्टेशन पर शोर मचा दिया और अपने पीछे चल रही महिला को पकड़ लिया। महिला को पकड़ कर जीआरपी थाने लाई। खास बात यह रही कि जिस महिला को वह पकड़ कर लाई थी, वह पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। इससे वहां काफी लोग एकत्रित हो गए।
बाद में वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में जीआरपी प्रभारी मोहम्मद अब्दुल कादिर का कहना है किसी महिला की चेन पार होने की सूचना मिली थी, लेकिन महिला ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।