फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The center performance against keeping shops closed

दुकानें बंद रख किया केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The center performance against keeping shops closed

हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा सर्राफा कारोबारी के लिए दो लाख की बिक्री पर पैन कार्ड लगाना अनिवार्य किए जाने के विरोध शहर भर के सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। 

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर सर्राफा कमेटी व युवा सर्राफा कमेटी के बैनर तले अलग-अलग स्थानों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि दो लाख की बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस ले नहीं तो सर्राफा कारोबारी उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, विनोद वार्ष्णेय, रमनमूर्ति शर्मा, रविंद्र वार्ष्णेय, विकास शर्मा, धीरेंद्र पाठक, दीपेश अग्रवाल, राकेश बुटिया, मुकेश अग्रवाल, नवल किशोर आदि शामिल थे। युवा सर्राफा कमेटी के प्रदर्शन में अध्यक्ष बौ. विकास शर्मा, धीरेंद्र पाठक, सौरभ अग्रवाल, आलोक वार्ष्णेय, बलवीर सिंह वर्मा, हरपाल सिंह वर्मा, भरत अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, ईशू वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र मारवाड़ी आदि कारोबारी शामिल थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed