{"_id":"698f8d12675979a0c30661f6","slug":"the-car-collided-with-the-tractor-trolley-of-the-pilgrims-hathras-news-c-2-1-ali1027-908985-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ने कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ने कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर
Sat, 14 Feb 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मंस्या के निकट शुक्रवार की देर रात कांवड़ लेने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बच गई। इसमें करीब 20 श्रद्धालु सवार थे। यह सभी कांवड़ लेने राजघाट जा रहे थे।
श्रद्धालुओं ने बताया कि करीब 20 लोग मथुरा के गांव झरोठा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजघाट से कांवड़ लेने जा रहे थे। देर रात सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मंस्या में सिंघल कोल्ड स्टोर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन पलटने से बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।