फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The brother had told his sister, "We will celebrate the birthday with great fanfare in the evening."

Hathras News: बहन से भाई ने कहा था-शाम को धूमधाम से मनाएंगे जन्मदिन

Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The brother had told his sister, "We will celebrate the birthday with great fanfare in the evening."
दुर्घटना में एमआर की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad
वृंदावन के बांकेबिहारी शर्मा शुक्रवार की सुबह छोटी बहन रुक्मिणी से वादा करके निकले थे कि वह दोपहर तक आ जाएंगे और शाम को धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाएंगे। तीन भाइयों में इकलौता बांके अपनी छोटी बहन से बेहद प्यार करते था। इसी वजह से रुक्मिणी जन्मदिन की शुभकामनाएं न देने पर नाराज भी हुई थीं, जिसके बाद बांके ने ये आखिरी शब्द अपनी बहन से कहे थे। अब इन्हीं बातों को याद करके उसके आंसू रुक नहीं रहे।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम हाउस पर खुद को संभालते हुए रुक्मिणी ने बताया कि बांकेबिहारी तीन बहनों में इकलौते थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दो साल पहले ही बांके की शादी हुई थी और एक महीने पहले उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। सिजेरियन डिलीवरी के कारण बांके की पत्नी बच्चे के साथ अपने मायके गोवर्धन में थीं। सुबह हादसे की खबर मिलते ही वे ससुराल लौटीं।
विज्ञापन




रुक्मिणी ने बताया कि बांके बेटे के आने की खुशी में अपनी हर दुख तकलीफ भूल गए थे। परिवार के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे। दो दिन पहले ही वह बहाने से गोवर्धन गए थे और बेटे से मिल आए। बेटे को लाड़-दुलार करने के बाद वह कुछ ही घंटे में वापस भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता दिल के मरीज, मां भी बीमार

बांकेबिहारी के पिता मंगतू शर्मा गुजरात में काम करते हैं। रुक्मिणी ने बताया कि वे दिल के मरीज हैं, इसलिए उन्हें केवल हादसे की जानकारी दी है। मां की तबीयत भी एक सप्ताह से खराब चल रही है। उन्होंने बताया कि मां व भाभी को भी हादसे में घायल होने की जानकारी है। बहन ने फफकते हुए कहा कि जब भाई को लेकर घर पहुंचेंगे तो इन सबको वे कैसे संभालेंगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे एमआर
हादसे की जानकारी पर एमआर बांकेबिहारी के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में एमआर अपना काम छोड़कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और बिलखते परिजनों को सांत्वना दी। बांके के करीबी दोस्तों की आखों में भी आंसू थे। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका, जिसके बाद परिजन शव लेकर यहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed