फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The body of the missing former farm found

लापता पूर्व प्रधान का शव खेत में मिला

Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing former farm found
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत - फोटो : राजीव शर्मा
अपने घर से 12 घंटे से लापता पूर्व प्रधान का शव शनिवार सुबह पड़ोसी गांव के एक खेत में मिला। हालांकि परिजनों ने इसे बीमारी से मौत बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


मुरसान थाना क्षेत्र के गांव भीलम के रहने वाले विनोद (47) पुत्र रामवीर खेतीबाड़ी करते थे। वह गांव के प्रधान भी रह चुके थे। परिजनों का कहना है कि विनोद ने पड़ोसी गांव के एक युवक को कुछ रकम उधार दे रखी थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक लेकर घर से निकले। परिजनों को उन्हाेंने बताया कि वह अपने उधार दिए रुपये लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


देर रात तक जब विनोद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। आसपास गांवों में पता कराया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शनिवार सुबह तक विनोद को खोजने की सलाह दी। परिजन लगातार खोजबीन में लगे रहे। परिजन उधार रुपए लेने वाले के पास पहुंचे, युवक ने विनोद के आने की बात से इंकार किया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सुबह का इंतजार करने लगे। शनिवार सुबह भीलम के पास के गांव कुरावली में वहां के ग्रामीणों को विनोद का शव पड़ा मिला। एसओ एमएस भाटी का कहना है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी उम्र 50 साल के आसपास है। ऐसा बताया गया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। 

वहीं हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

पुलिस का कहना है कि युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर खुदकुशी की है। गांव के लोगों ने पुलिस को शुक्रवार रात को हुए झगड़े के बारे में बताया है। गांव के लोगाें ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद को लेकर युवक के परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे व्यथित होकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार रात को ही घर से कुछ दूर अंबेडकर पार्क के पास एक पेड़ पर खुद को फांसी लगा ली।


शनिवार सुबह गांव के लोगाें ने उसके शव को देखा और परिजनों को बताया। युवक के मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों ही अपने बड़े बेटे को कोस रहे थे। थाने के एसएसआई अनिल कुमार सिंह का कहना है कि युवक की हत्या नहीं की गई है। परिवार के किसी व्यक्ति ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत नहीं की है। युवक ने गृह क्लेश के कारण आत्महत्या की है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed