{"_id":"689a4754c32300c9d001d8e1","slug":"the-body-of-the-farmer-was-kept-in-the-house-the-accountant-came-to-measure-the-field-there-was-a-ruckus-hathras-news-c-119-1-sali1001-101885-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में रखा था किसान का शव, लेखपाल खेत नापने पहुंचा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में रखा था किसान का शव, लेखपाल खेत नापने पहुंचा, हंगामा
विज्ञापन
अकराबाद ब्लाक के गांव नगला बक्शी में कीचड़ के रास्ते से अर्थी लेकर निकलते लोग
- फोटो : samvad
गांव लधौआ के मजरा नगला बक्शी में सोमवार की दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक किसान का शव उसके घर में रखा था और लेखपाल उसके खेत की नाप-तोल करने लगा। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए लेखपाल को खदेड़ दिया। पुलिस ने मामले को शांत किया।
गांव नगला बक्शी निवासी राजन सिंह ने बताया कि उसके परिवार के राजेंद्र सिंह (65) का रविवार शाम निधन हो गया था, जिससे परिवार में मातम छाया हुआ था, नाते-रिश्तेदार मौजूद थे। सोमवार की दोपहर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दोपहर समय करीब 12:00 बजे हलका लेखपाल गांव के ही एक व्यक्ति के साथ राजन सिंह के खेत पर पहुंच कर जमीन की नाप-तोल करने लगा। यह जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।
बिना कोई सूचना नाप-तोल शुरू की थी
किसान का शव घर में रखा हुआ है और आप यहां खेत में बिना किसी अधिकारी के आदेश पर नाप-तोल करने आए हैं और किसी को कोई सूचना भी नहीं दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बात सुनते ही लेखपाल ग्रामीणों पर भड़क गया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धमकी देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने लगे, इससे ग्रामीणों में लेखपाल के खिलाफ आक्रोश पनप गया और ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर उसे खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया
दूसरी ओर लेखपाल राजपाल सिंह का कहना है कि वह तो किसी अन्य किसान की जमीन की नाप-तोल करने पहुंचे थे, ग्रामीण बेवजह आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। मामले की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को थाने भेजा। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत किया गया है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।