{"_id":"687a9e9e5ba1089d480c9448","slug":"the-body-of-a-sadhu-disguised-as-a-monk-was-found-hanging-from-a-tree-hathras-news-c-57-1-sali1014-102775-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेड़ से लटका मिला साधु वेशधारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेड़ से लटका मिला साधु वेशधारी का शव
Sat, 19 Jul 2025 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोरा में साधुवेशधारी पवन गिरी (40) का शव बृहस्पतिवार की रात एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
गांव मनौरा स्थित एक बगीचे के पास पवन गिरी पुत्र रूकमपाल सिंह रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि पवन का शव जिस पेड़ पर लटका मिला है, उसके पास में ही शराब, गिलास और नमकीन का पाउच मिला है। शव को गांव में विधि विधान से समाधि दिलाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।