फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The agents demanded opening of the Galla market on Saturday

आढ़तियों ने शनिवार को गल्ला मंडी खोलने की मांग

Thu, 22 Apr 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The agents demanded opening of the Galla market on Saturday
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आढ़तिया एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को प्रवीण वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में आढ़तियों ने डीएम से किसानों की सुविधा के लिए मंडी के गल्ला व्यापार को शनिवार को जारी रखने की मांग की, जिससे किसान अपनी उपज लाकर मंडी में बेच सकें। आढ़तियों ने कहा कि मंडी परिसर में कोरोना के नियमों का शत-प्रतिशत पालन कर कारोबार हो रहा है।

आढ़तियों ने मांग उठाई कि शनिवार को लॉकडाउन के दिन मंडी समिति का व्यापार सुचारु रूप से चलने की व्यवस्था की जाए, जिससे किसान अपनी उपज को सुगमता से मंडी समिति में लाकर बिक्री कर सकें और उनको किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मांग करने वालों में महामंत्री उमाशंकर वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, प्रमोद शर्मा, मदनलाल, राजेश वार्ष्णेय, संजय कुमार, प्रवीण कोठारी, अमित शर्मा, विनोद बौहरे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed