{"_id":"5ab542fd4f1c1bec3f8b49d6","slug":"the-administration-caught-the-illegal-bakery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पकड़ी अवैध बेकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पकड़ी अवैध बेकरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अवैध बेकरी पकड़ी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार की देर रात कस्बा मुरसान स्थित एक बेकरी पर छापा मारा। बेकरी में बिना बिजली कनेक्शन के बिजली का उपयोग होता मिला, जबकि फैक्ट्री संचालक कोई लाइसेंसी भी नहीं दिखा सके। मौके पर पहुंची एफडीए टीम ने बिस्किट के तीन नमूने लिए हैं। मौके पर खाद्य कारोबार का भी कोई लाइसेंस नहीं मिला।
एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कस्बा मुरसान में ब्रज बेकरी का संचालन हो रहा है, जिसमें खान-पान से जुड़ी चीजें बनाई जा रही है। इन सभी खान-पान की चीजों का इस फैक्ट्री के पास को पंजीकरण नहीं है। इसके साथ ही इन खान-पान की चीजों में अखाद्य सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार कमलेश गोयल, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय ने पुलिस के साथ छापा मारा। एसडीओ विद्युत और अवर अभियंता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मुनींद्र सिंह राना और वीएन कटियार भी साथ थे।
छापे के दौरान पाया गया कि बेकरी में बिना विद्युत कनेक्शन लिए विद्युत उपयोग हो रही थी। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उक्त बेकरी संचालक के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई के आदेश दिए। इसके साथ एफडीए की टीम को मौके पर बुलाकर इन खान पान की सामग्रियों के तीन नमूने भी भरवाए गए। प्रशासन की इस छापेमार कार्रवाई के दौरान कस्बा मुरसान में हलचल तेज हो गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बिजली महकमे के अधिशासी अभियंता द्वितीय खानचंद्र ने बताया कि मौके पर जांच में यहां कोई कनेक्शन नहीं मिला। सीधे कटिया डालकर बिजली का उपभोग किया जा रहा था।