{"_id":"68dc3d99088278cd0d041888","slug":"the-accused-of-blackening-the-poster-of-the-village-headman-committed-suicide-hathras-news-c-2-1-ald1025-801675-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रधान के पोस्टर पर कालिख लगाने के आरोपी ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रधान के पोस्टर पर कालिख लगाने के आरोपी ने खुदकुशी की
विज्ञापन
कस्बा गोधा में ग्राम प्रधान के पोस्टर पर कालिख लगाने के आरोपी युवक ने सोमवार की रात घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी ने गांव के कुछ लोगों पर पीटने, उत्पीड़न और मानहानि का केस दर्ज कराए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मंगलवार की रात को परिजनों और ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शव को थाने में रखकर हंगामा किया।
कस्बा गोधा निवासी राधा ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि मेरे पति ओमवीर सिंह उर्फ भोले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम लगाने का काम करते थे। आरोप है कि गत 23 मार्च 25 को कुछ लोगों से कहासुनी होने पर उन्होंने घर पर आकर मारपीट की थी। पुलिस ने हमारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जबकि मेरेे पति पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ कोर्ट से 1.55 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज करा दिया, जिससे वह तनाव में चल रहे थे।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सोमवार को ओमवीर साउंड सिस्टम लगाने गए थे। रास्ते में उक्त चारों आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे वह काफी परेशान थे, रात को उन्होंने बाहर वाले कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। घटना की जानकारी पर सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ओमवीर की पत्नी ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राजीव द्विवेदी सीओ अतरौली।