{"_id":"5ee12e788ebc3e42e9176542","slug":"tharas-another-businessman-of-the-city-turned-out-to-be-corona-infected-hathras-news-ali2358289118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर का एक और कारोबारी निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर का एक और कारोबारी निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हाथरस: लहरा वाली गली में कारोबारी के कोरोना संक्रमत नकलने के बाद सैनटाइजेशन करता नगर पालक?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब शहर के एक और कारोबारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों को क्वारंटीन करा दिया। नगर पालिका प्रशासन ने उसकी गली का सैनिटाइजेशन कराया। मोहल्ले के लोगों में बेचैनी देखी गई।
शहर में लहरा वाली गली, दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की घंटाघर गांधी चौक पर पशु आहार की व्यवसाय है। चार दिन पहले उसकी तबियत अचानक खराब हुई तो परिजन उसे आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अब वहां से उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उक्त कारोबारी व उसकी पत्नी आगरा में ही हैं। सीएमओ ने इस कारोबारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त कारोबारी के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कराया है। इधर, लहरा वाली गली में नगर पालिका प्रशासन ने सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया।