फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   TGT exam in Hathras

TGT: हाथरस में तीन व चार जून को 12 केंद्रों पर होगा टीजीटी का इम्तिहान, 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
सार

प्रशासन की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
TGT exam in Hathras
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन और चार जून को हाथरस जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 15,109 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़न दस्ते लगातार निगरानी रखेंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, पर्याप्त पुलिस बल और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संत प्रकाश ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed