फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Terrorism will end, Amarnath Yatra will be done with full enthusiasm

Hathras News: आतंकवाद का होगा खात्मा, पूरे जोश से करेंगे अमरनाथ यात्रा

Mon, 05 May 2025 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 05 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Terrorism will end, Amarnath Yatra will be done with full enthusiasm
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का जोश कम नहीं हुआ है। जुलाई माह में अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों का कहना है कि आतंकियों की किसी भी हरकत से वह डरेंगे नहीं। पूरे जोश से अमरनाथ यात्रा करने जाएंगे।
विज्ञापन

वह पूरे उत्साह से अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि इस आतंकी हमले का भारतीय सेना करारा जवाब देगी। सेना आतंकियों का खात्मा करेगी। बता दें कि जिले से करीब 400 श्रद्धालुओं ने अभी तक अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पंजीयन कराए हैं। अधिकांश यात्रियों ने पहलगाम के रास्ते से ही यात्रा का पंजीयन कराया है। कुछ ने बालटाल के रास्ते से पंजीयन कराया है।
विज्ञापन



पहलगाम की घटना बहुत ही निंदनीय है, लेकिन इसका असर अमरनाथ बाबा की यात्रा पर नहीं पड़ेगा। देश की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब जल्द ही देगी। सरकार भी इसे लेकर बड़े कदम उठाएगी। हम पूरे भरोसे के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय शर्मा निवासी आगरा रोड।
-----



मुझे ऐसा लगता है कि आतंकियों का मकसद ही अमरनाथ यात्रा का प्रभावित करना है, लेकिन उनकी यह साजिश सफल नहीं होगी। हमें अपने देश की सेना पर पूरा भरोसा है। वह निश्चित तौर पर इस आतंकी हमने का करारा जवाब देगी।
-प्रतिभा शर्मा निवासी हरिओम एन्क्लेव।
----





बाबा अमरनाथ की यात्रा कभी बंद नहीं होगी। आतंकी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। हम बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे, क्योंकि हमें हर हाल में बाबा के दर्शन करने हैं। हमें विश्वास है कि सरकार सुरक्षा के पूरे इंतजाम करेगी।

-कमला शंकर निवासी नाई का नगला।
----





पहलगाम में आतंकियों ने इसलिए सैलानियों को निशाना बनाया है, क्योंकि यहीं से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। यात्रा के दौरान आतंकी यहां भटक भी नहीं पाएंगे। हमें अपनी सेना और सरकार पर पूरा भरोसा है।
-सोमेंद्र गौड़ निवासी आदर्श नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed