फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Terror of monkeys in Sahapau attack on innocent playing injured

Hathtas News: सहपऊ में बंदरों का आतंक, खेल रहे मासूम पर हमला, किया घायल

Sat, 04 Feb 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 08:53 PM IST
सार

सहपऊ के मोहल्ला शुक्लाना निवासी सात साल का बच्चा घर के आगे खेल रहा था। उसी समय एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया और उसको बुरी तरह से काट लिया। बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। 

विज्ञापन
Terror of monkeys in Sahapau attack on innocent playing injured
मासूम अंकुर को बंदर ने किया घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। अब बच्चों का बाहर खेलना भी दुर्भर हो गया है। घर के बाहर खेल रहे मासूम को बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में ले जाकर एआरवी लगवाई। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


मोहल्ला शुक्लाना निवासी सुबोध शुक्ला का सात वर्षीय पुत्र अंकुर घर के आगे खेल रहा था। उसी समय एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया और उसको बुरी तरह से काट लिया। अंकुर को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों  का कहना है कि बंदरों का कस्बा में काफी आतंक है। बंदर काफी खूंखार हो गए हैं। नगर पंचायत अथवा प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। अब बच्चों को घर से बाहर या छत पर अकेला छोड़ना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed