{"_id":"6ade6d94bba361bf3e0689f1","slug":"tension-arises-over-the-placement-of-an-ambedkar-statue-on-village-community-land-hathras-news-c-64-1-sali1007-103615-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा रखने से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा रखने से तनाव
विज्ञापन
डेंगरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने से तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा हटवा दी। पुलिस ने दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, मुरसान थाने के कांस्टेबल इंद्रजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि 24 अक्तूबर की रात बंटू पुत्र रामचंद्र, रिंकू पुत्र बच्चू सिंह और पांच अज्ञात लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा रख दी। आरोप है कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए कोई सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी।
प्रतिमा रखे जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा हटवा दी गई। पुलिस ने बंटू और रिंकू समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।