फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tender process started for construction of court building

Hathras News: न्यायालय भवन निर्माण के लिए शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

Thu, 03 Apr 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 03 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tender process started for construction of court building
जनपद न्यायालय के भवन का निर्माण अब जल्द ही शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से फिर एक बार टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व में मात्र एक निविदा मिलने के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। न्यायालय परिसर की चहारदीवारी बनाए जाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर जून 2018 से जनपद न्यायालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बेहद धीमी गति से निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। करीब 48.475 एकड़ जमीन में किए जा रहे न्यायालय भवन के निर्माण के तहत कुछ समय पहले करीब सात करोड़ रुपये से चहारदीवारी का निर्माण का कार्य पूरा किया गया था।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले शासन स्तर से भवन निर्माण के लिए 322 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इसके लिए धन आवंटन भी किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के भवन खंड की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन मात्र एक कंपनी की ओर से ही निविदा दाखिल की गई थी, जबकि नियमानुसार कुल तीन निविदाएं आना आवश्यक होता है। यही कारण है कि अब पुरानी टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,,
न्यायालय भवन के निर्माण के लिए पूर्व में शुरू की गई टेंडर की प्रक्रिया को अब नए सिरे से शुरू किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द टेंडर फाइनल हो सके और भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जा सके।
-एके राही, अधिशासी अभियंता, लोनिवि भवन खंड, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed