फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ten thousand rupees cross with teacher's bag

शिक्षिका के बैग से दस हजार रुपए पार

Thu, 04 Jul 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees cross with teacher's bag
स्कूल से शिक्षिका के बैग से दस हजार रुपये पार
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के गांव धातरा खुर्द के प्राइमरी स्कूल का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातरा खुर्द के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षिका के बैग से स्कूल में 10 हजार रुपए पार हो गए। इसकी सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
इगलास अड्डा निवासी नीतू सिंह पत्नी हरगोविंद प्राइमरी स्कूल धातरा खुर्द में तैनात हैं। बुधवार को वह किसी को देने के लिए 20 हजार रुपये लेकर गई। स्कूल में बैग रख कर वह बच्चों को पढ़ाने में लग गई। इसी बीच किसी ने उनके बैग से 10 हजार रुपये की गड्डी पार कर दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी नीतू सिंह को बैग चेक करने पर हुई। वहां पर मौजूद दूसरी शिक्षिका व रसोइया को नीतू ने बैग से रुपए पार होने की बात कही। जिसके बाद सभी ने रुपयों की जानकारी न होने की बात कह दी। जिस पर नीतू ने 100 डायल पर फोन कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। यहां पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन पार हुए 10 हजार रुपयों की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed