{"_id":"5f29a17e8ebc3e4ad91c7d8d","slug":"ten-people-including-three-from-same-family-got-corona-positive-sasni-news-ali2403939145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित दस संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित दस संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक साथ 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें तीन लोग एक ही परिवार के हैं। बाकी सात लोग इनके पड़ोसी हैं। एक साथ इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन ने आनन फानन में बैरीकेडिंग लगाकर मोहल्ले को सील कर दिया।
मंगलवार को विष्णुपुरी में एक साथ 10 लोगों के संक्रमित होने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। सभी को मुरसान के कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमितों के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग ने घर पर ही क्वारंटीन कर दिया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने की है। स्वास्थ्य की आशा एवं एएनम ने मोहल्ले में भ्रमण कर 185 घरों में लोगों की जांच की है।