{"_id":"6abecb5e3faa0de4460b00e9","slug":"tempo-enters-wrong-lane-to-pick-up-passengers-elderly-man-dies-after-collision-with-car-hathras-news-c-56-1-hts1004-155037-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सवारी के लिए गलत लेन में घुसा टेंपो, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सवारी के लिए गलत लेन में घुसा टेंपो, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
रोशन सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
गांव जैतपुर स्थित मथुरा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक टेंपो सवारी लेने के लिए गलत लेन में घुस गया। इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
हसायन के गांव कलुपूरा, नगला बंंजारा के रहने वाले रोशन सिंह (72) रति का नगला से हाथरस के लिए टेंपो में बैठे थे। टेंपो सिकंदराराऊ से आ रहा था। उसमें और भी सवारियां थीं। सलेमपुर कस्बे से सवारियां लेने के लिए चालक टेंपो को गलत साइड ले आया और सड़क के एक तरफ गलत लेन में चल रहा था। गांव जैतपुर के पास सामने से तेज रफ्तार कार सिकंदराराऊ की ओर जा रही थी। अचानक सामने टेंपो देखकर चालक संतुलन खो बैठा। चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद हर तरफ खून ही खून था। हादसे में रोशन सिंह व वियजगढ़ के सुरेंद्र (25) की हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां रोशन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेंद्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलूपुरा के रोशन सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुबह काम की कहकर वे घर से निकल गए थे। रोशन सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके छह बेटे व तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनक बेटे रक्षपाल ने बताया कि दो भाई गांव में रहते हैं। चार बाहर नौकरी करते हैं। मां कस्तूरी देवी भाई के पास हरियाणा गई हुई थीं।
हादसे में ये भी हुए घायल
हादसे में विजयगढ़ के ही धीमपाल सिंह (54), गिरधपुर, हसायन के डिप्टी सिंह (50), सिंचावली हसायन के जोगेंद्र (35) व प्रदीप (32), पिछौती हसायन के हिमांशु (14), नगला कांच के मनीष (28), नरहोली, मथुरा के रामवीर सिंह (56)।