{"_id":"699c809758004fce0c0b56eb","slug":"tempo-and-canter-collide-eight-people-injured-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: लोडर टेंपो में गैस टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: लोडर टेंपो में गैस टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में आठ लोग घायल
Mon, 23 Feb 2026 10:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:00 PM IST
सार
खेत में आलू की खोदाई कर लौट रहे 20 लोग टेंपो मे सवार थे। टैंकर ने पीछे से टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ रोड पर हतीसा पुल के निकट 22 फरवरी रात लोडर टेंपो में गैस टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। टेंपो में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी खेत में आलू की खोदाई कर लौट रहे थे। जबरदस्त टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी आ गई। हादसे में मैक्स चालक लवकुश निवासी मीतई के अलावा चंचल व संध्या निवासी नगला भोजा कोतवाली सदर गंभीर रूप से घायल हुए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इनके अलावा बाइक सवार नंदकिशोर निवासी असरोई घायल हो गए। नंदकिशोर को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इनके अतिरिक्त टेंपो सवार चार लोग और घायल हुए, जिन्हें हल्की चोटें थीं। अपराध निरीक्षक आदित्य शंकर तिवारी ने बताया कि मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन