{"_id":"68bd827af6ef31da4e02b461","slug":"temple-doors-closed-as-soon-as-lunar-eclipse-sutak-begins-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण: सूतक काल शुरू होते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, 8 सितंबर को शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण: सूतक काल शुरू होते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, 8 सितंबर को शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे पट
Mon, 08 Sep 2025 12:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:32 AM IST
सार
चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू होते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सूतक समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण कर मंदिर के पट खोल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
सूतक काल के दौरान बंद रहे दाऊबाबा के पट
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंद्र ग्रहण से पूर्व सूतक लग गए। मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। चंद्र ग्रहण के बाद 8 सितंबर की सुबह मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद पट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
7 सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण सूतक लगते ही दोपहर 12 बजे के बाद सादाबाद के बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धनधाम श्री खाटू श्याम मंदिर, मुख्य बाजार स्थित श्री राम मंदिर, मां काली मंदिर, आगरा रोड स्थित बाबा बैजनाथधाम मंदिर, गांव मिढ़ावली स्थित वनखंडी महादेव मंदिर आदि के कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रजत अग्रवाल ने बताया कि 8 सितंबर को शुद्धिकरण के बाद ही निर्धारित समय पर मंदिर के पट को खोला जाएगा।