फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   temperature is making children ill

Hathras News: बच्चों को बीमार कर रहा चढ़ता पारा, आए जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में

Mon, 04 Sep 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 01:00 AM IST
सार

तापमान में बदलाव चलते नवजात से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में अधिक आ रहे हैं। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
temperature is making children ill
भीषण गर्मी की मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर में चढ़ता पारा बच्चों को बीमार कर रहा है। जिला महिला अस्पताल का स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू वार्ड) बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों से फुल गया है। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रति दिन 40 से 50 मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन


तापमान में बदलाव चलते नवजात से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में अधिक आ रहे हैं। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। अभी तक ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज आते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 50 से 60 तक पहुंच गया है। चिकित्सक बच्चों के उपचार के साथ परिजनों को बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

अचानक तापमान बढ़ने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। एसएनसीयू वार्ड व ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले से बढ़ गई है। एसएनसीयू वार्ड में 12 बेड हैं, लेकिन इससे अधिक बच्चे भर्ती हैं। ओपीडी में भी 50 से 60 बच्चे प्रति दिन आ रहे हैं। -डॉ. संजय, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला महिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed