फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   temperature decreases at 2 degree in Sadabad.

सादाबाद में 2 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sun, 29 Dec 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
temperature decreases at 2 degree in Sadabad.
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से निरंतर ठंड का प्रकोप बढने व शीतलहर के चलने से तापमान में निरंतर गिरावट की स्थिति बने रहने के कारण शनिवार की सुबह पारा लुढक कर 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भयंकर ठंड के प्रकोप के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा और बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। ठंड के कहर से बचने के लिए ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे तथा बाजारों मे लोगों ने निजी खर्चे पर ठंड से लोगों को बचाने के लिए जगह-जगह अलाव जलवाए। वहीं दुकानदार भी दुकानों के आगे लकडी जलाकर दिन भर हाथ सेंकते नजर आए। शनिवार को पूरे दिन कुछ देर के लिए ही सूर्यदेव दिखाई दिए और वातावरण में पूरे दिन धुंध छायी रही। प्रशासन द्वारा प्रदूषण की आड़ में पूरे नगर व क्षेत्र में कहीं भी लकडी के अलाव नही जलवाए जा रहे हैं। क्षेत्र के गांव मई में ग्राम प्रधान रामेश्वर सारस्वत ने ठंड के बढते प्रकोप के मद्देनजर गांव में कई स्थानों पर शनिवार की शाम को अलाव जलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed