{"_id":"60afddbd8ebc3e7518650d66","slug":"tehsildar-did-surprise-inspection-of-monitoring-committee-shaphu-news-ali2640685111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने किया निगरानी समिति का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने किया निगरानी समिति का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
नवनियुक्त तहसीलदार निधि भारद्वाज ने ग्राम परसौरा की निगरानी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को भी प्रेरित गया। तहसीलदार ने लोगों को बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से किसी को कोई परेशानी नहीं होती है। इससे इस बीमारी के भयंकर परिणाम से बचा जा सकता है।
बता दें कि गांव में 45 साल से ज्यादा उम्र के 70 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस कार्य के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। मौके पर निगरानी समिति अध्यक्ष लेखपाल मुकेश गौतम, सहपऊ आर.आई. दया चंद पौरुष व स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सोनी कुमारी, आंगनबाड़ी भोजवती, बवीना देवी व आशा बहन रानी देवी, सीमा देवी व ग्राम प्रधान राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।