{"_id":"60bd12798ebc3e2e36460a77","slug":"teenager-who-went-to-the-toilet-molested-threatened-to-kill-hathras-news-ali26487746","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़, मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़, मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोरगुल सुनकर किशोरी के परिवार के लोग वहां पर आ गए तो उन्हें आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार की सुबह करीब सवा 10 बजे हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने गांव के अस्पताल के पीछे शौच करने के लिए गई थी। वहां आए एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसका किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसे गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा।
इतने में ही किशोरी के परिवार के लोग वहां आ गए, जिसके बाद आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।